जैसलमेर । पोकरण थाने में एक महिला द्वारा छेड़ने की शिकायत के बाद एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। रविवार रात युवक पर बस स्टैंड पर छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का आरोप लगा था। सोमवार सुबह तक पुलिस ने उसे थान में बैठाए रखा। इसके बाद युवक ने थाने में ही अपने प्राइवेट पार्ट को काटकर अपनी जान लेने की कोशिश की। युवक की उम्र 35 वर्ष है और फिलहाल उसकी हालत गंभीर है।
पुलिस को महिला ने अपने साथ बदसलूकी और दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दी। इसपर आरोपी को हिरासत में लिया था। रातभर पुलिस के लॉकअप में रहने के बाद युवक तनाव में आ गया। सुबह बाथरूम गया तो वहीं पर उसने अपना प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश कर डाली। घटना के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह मामला पोकरण थाने में सोमवार सुबह 6 बजे का है। घटना के बाद एएसपी गोपाल सिंह भाटी, डिप्टी भवानी सिंह और पोकरण थानाधीकारी राजूराम विश्नोई अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। छेड़छाड़ का आरोपी युवक सोमवार सुबह नित्यकर्म के लिए थाने के शौचालय में कॉन्स्टेबल के साथ गया था। वहां पर उसने अपने बैग में रखे तेज धार वाली वस्तु से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से पहले पोकरण अस्पताल पहुंचाया गया। प्राइवेट पार्ट से खून बहने से बिगड़ी हालत के चलते वहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया है।