टेंट हाउस में काम करने वाले युवक ने गोडाउन में फांसी लगाई
भोपाल। टीटी नगर थाना इलाके में स्थित पीएंडटी चौराहा पर टेंट हाउस पर काम करने वाले युवक ने गोडाउन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार अमलीखेड़ा ग्राम झागरियो जिला सीहोर का रहने वाला 23 वर्षीय राज उइके पिता सुमेर सिंह उइके तीन महीने पहले काम की तलाश में भोपाल आया था। यहॉ वह पीएंडचौराहा पर स्थित एक टेंट हाउस में नौकरी करने लगा था। राज टेंट हाउस के गोडाउन में ही रहता था। बीती सुबह उसके साथ काम करने वाले अन्य लोग जब गोडाउन पहुंचे तो उन्हें वहॉ राज का शरीर फंदे पर लटका नजर आया। साथियों ने कॉल कर घटना की सूचना मालिक को दी। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन के बाद शव को पीएम के लिये भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में शव का पीएम कराते हुए शव उन्हे सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक परिवार वालो ने बताया की बीते दिनो ही राज ने आखिरी बार फोन पर बात की थी, लेकिन उसने उस समय किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अधिकारियो का कहना है की जॉच के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही तय की जायेगी।

श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईरान ने खोला मार्ग, भारत और रूस के जहाज समेत 5 देशों को मिली होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी