युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना इलाके में स्थित मदर इंडिया कॉलोनी में रहने वाले युवक ने बीती शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मदर इंडिया कॉलोनी, में रहने वाला 20 वर्षीय जावेद पिता साबिर प्राइवेट काम करता था। बीती शाम वह अपनी झुग्गी में अकेला था, उसके परिवार के लोग पड़ोस में ही थे। इस दौरान जावेद ने फांसी लगा ली। बाद में घर पहुंचे परिजनो की नजर पड़ने पर उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, जिसकी पुलिस जॉच कर रही है।

पान मसाला प्रमोशन केस में कोर्ट सख्त, पुलिस को कार्रवाई के निर्देश
अमित शाह ने ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ चार्जशीट जारी करने का किया ऐलान
Musk का प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश, हजारों यूजर्स को एक्सेस में परेशानी
महिला बैरक का इस्तेमाल कर भागा आरोपी
लंबे समय से मिल रही थीं अवैध वसूली की शिकायतें