पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा
राजस्थान में एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव आने की प्रबल संभावनाएं हैं। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके प्रभाव से आज राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के 13 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज आमसान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे मौसम में ठंडक बनी रह सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज और कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय पूरी संभावना है। इसी के प्रभाव से जयपुर औ बीकानेर संभाग के शहरों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के कारण पांच फरवरी से कठाके की ठंड पडऩे का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस लूणकरणसर में रिकॉर्ड हुआ
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है। रविवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस लूणकरणसर (बीकानेर) में रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी नजर आई है।
जयपुर में इतना दर्ज हुआ है अधिकतम तापमान
प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री चित्तौडग़ढ़ मेें रिकॉर्ड किया गया। वहीं , 28.7 डिग्री धौलपुर और 28.5 डिग्री डूंगरपुर दर्ज हुआ है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और कोटा में 26.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज