दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम
नई दिल्ली । पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के असर से राजधानी में मार्च के दूसरे सप्ताह में भी सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है। आलम यह है कि रविवार को लगातार छठे दिन दिल्ली में सुबह का तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे रहा। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी, लेकिन बुधवार को होने वाली वर्षा से इस पर फिर ब्रेक लग जाएगा। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर मौसम में वापस बदलाव महसूस हो सकता है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 10.0 डिग्री रहा। हवा की गति भी 10 से 20 किमी प्रतिघंटा बनी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप भी खिली रहेगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव