राजस्थान में आज मौसम का कहर, 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। प्रदेश के 23 जिलों में आज जबरदस्त आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए इन जिलों में ऑरेंज श्रेणी का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन में यहां 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है।
आंधी और बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। आज इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट और हो सकती है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 13 अप्रैल के बाद से प्रदेश में फिर से गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा और पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। शुक्रवार देर शाम चूरू, पिलानी और सीकर में हल्की बारिश हुई। आज जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश हो सकती है। वहीं 13 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और 14 व 15 अप्रैल से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में फिर से तापमान में तेजी आएगी और जबरदस्त हीट वेव्स चलेंगी।
आज इन शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है। इसके अलावा दौसा और धौलपुर में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है। धौलपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, प्रतापगढ़, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और चूरू में भी 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है।

राशिफल 16 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!