जयपुर, 18 जून। राज्य सरकार वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य के तीन स्थानों पर वन्य जीव संरक्षण के लिए विकास कार्याें हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। 

उक्त राशि से पालीघाट सवाई माधोपुर (राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य) में घड़ियालों के सरंक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए, खींचन जोधपुर में कुरजां सरंक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए एवं राष्ट्रीय मरू उद्यान में गोड़ावन संरक्षण के लिए 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने इस संबंध में राज्य बजट 2023-24 में घोषणा की थी।