पत्नी ने ही करा दिया पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज
दौसा । दौसा के एक थाने में एक पत्नी ने अपने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है । बताया जा रहा है कि उसने ससुराल वालों से पीड़ित होकर अपने पति पर यह केस दर्ज करवाया है जबकि दोनों ने 2 महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। सूत्रों के अनुसार दौसा जिले के लवाण थाना क्षेत्र का यह युवक दिल्ली में घरों में काम करता था। करीब एक साल पहले यहीं पर उसकी मुलाकात बिहार की इस युवती से हुई जो धीर-धीरे प्यार में बदल गई। इसी के चलते दोनों ने करीब 2 महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। नांगल डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि बिहार की यह युवती पिछले 2 महीने से लवाण थाना क्षेत्र में इसी युवक के साथ रह रही थी। इस बीच कुछ दिनों पहले दोनों वापस दिल्ली चले गए। इसके बाद वह महिला भी वापस लौट आई और अब उसने लवाण थाने पर अपने प्रेमी के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
चोले बदलने से सच नहीं छिपता – अखिलेश यादव का बयान