चोंच में दबाकर उड़ गया कबूतर
नागौर-चांदी के बढ़ते-घटते दाम से स्वर्णकारों की दुकानों में रौनक कम
उधमपुर
सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाजार में बने रामेश्वर प्लाजा में ज्वैलरी की एक दुकान के ऊपर बनी दुकान में कारीगर सामीन बंगाली दोपहर में करीब 12 बजे सोने की चेन बना रहा था। इस दौरान कमरे की खिड़की के आसपास कुछ कबूतर आकर बैठ गए। तभी एक कबूतर तैयार की गई सात ग्राम सोने की चेन को चोंच में दबाकर उड़ गया और पास की छत पर जा बैठा।जानकारी मिलते ही बाजार के अन्य व्यापारी और आसपास के दुकानदार सतर्क हो गए। कबूतर पर नजर रखते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया। व्यापारी कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर पहुंचे, लेकिन वह उड़ गया। उड़ान भरते समय उसके मुंह से छूटकर चेन छत पर गिर गई। काफी तलाशने के बाद चेन सुरक्षित मिल गई।सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि सोने के बढ़ते दामों के कारण सुरक्षा को लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। इस तरह की घटना पहली बार हुई है। पूरे दिन यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
शिक्षक ट्रांसफर को लेकर हंगामा, विधानसभा में तेज बहस