घायल बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
सीकर। में मंगलवार को दादिया थाना क्षेत्र में निजी स्कूल की दो बसों के बीच भीषण टक्कर हुई। यह हादसा दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास हुआ। हादसे में करीब 36 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश प्राथमिक कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बसें वृंदा वैली स्कूल की थीं और सुबह बच्चों को उनके घरों से लेकर स्कूल जा रही थीं। मुख्य सड़क पर आने के दौरान एक बस ने दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे दोनों बसों में साइड से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दूसरी बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे बस में बैठे बच्चे आगे की सीटों से टकरा गए। इसके कारण कई बच्चों के सिर और चेहरे पर चोटें आईं।
राहत कार्य और अस्पताल में भर्ती
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। बच्चों को पिपराली के सरकारी अस्पताल और सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने दी जानकारी
दादिया थाना के SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में लापरवाही और ओवरटेक करने की कोशिश को मुख्य वजह माना जा रहा है।

इंदौर: अवैध ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए 10 दिन की मोहलत, 5 हजार वाहन जांच में फंसे
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
9 साल की बच्ची मीजल्स से हुई मृत, स्वास्थ्य विभाग ने पांच दिन बाद किया खुलासा