मंदिर के पुजारी ने किशोर के साथ मिलकर छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ । राजधानी लखनऊ में मंदिर के पुजारी ने किशोर के साथ मिलकर नौवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार किया है। जबकि किशोर को पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। छात्रा की शिकायत पर उसकी मां ने छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई थी। छात्रा ने बयान में सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
छात्रा की मां मंदिर के बाहर फूल की दुकान लगाती हैं
घटना गोमतीनगर इलाके में आठ नवंबर की है। छात्रा की मां मंदिर के बाहर फूल की दुकान लगाती हैं। घटना वाले दिन वह दुकान पर नहीं थीं। छात्रा फूल बेच रही थी। तभी मंदिर के पुजारी सतीश द्विवेदी ने छात्रा को दूध गर्म करने के बहाने से बुलाया। छात्रा जब पुजारी के कमरे में गई तो वहां किशोर भी था। आरोप है कि पुजारी और किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी पिटाई की और भगा दिया। धमकी से छात्रा डरी हुई थी। तब उसने दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई। छात्रा ने कहा था कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है। विवेचना के दौरान पुलिस ने छात्रा से बात कर काउंसिलिंग की। इसके बाद उसने दुष्कर्म की बात बताई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में सच्चाई बताई थी। आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना