एसएमएस अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक बने सुशील भाटी
जयपुर। एसएमएस अस्पताल के वरिष्ठ आचार्य, निश्चेतन डॉ. सुशील भाटी ने आज एसएमएस अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा ने उन्हें कार्यभार सौंपा और बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. भाटी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हों ताकि राज्य एवं राज्य से बाहर से आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हों। इस अवसर पर एसएमएस अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने