नहर के पास कमरे में मिला सड़ा शव
कोटा । कोटा जिले में नहर के पास बने एक कमरे में शव मिला है। अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह से सड़ा हुआ था। उससे बदबू आ रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को शिनाख्तगी के लिए हॉस्पिटल के मुर्दाघर में शिफ्ट करवाया। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना है। देर रात मृतक की पहचान धनपाल के रूप में हुई।
सुल्तानपुर थाना एसएचओ ने कहा कि दोपहर को नयागांव रामपुरिया के पास नहर किनारे एक खेत में लेबर काम कर रही थी। बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर गई। नहर के पास खाली कमरें में शव पड़ा था। पास में खाली बोतल व डंडा भी पड़ा था। देखने पर शव पुराना लग रहा है। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त था। जो सुल्तानपुर में इधर उधर घूमता रहता था। नहर के पास बने कमरें में सो जाता था। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना