लू से बच्चों की सुरक्षा, राजस्थान सरकार ने बदला स्कूल टाइम
उदयपुर। राजस्थान के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। उदयपुर सहित बांसवाड़ा और डूंगरपुर के जिला कलेक्टरों ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
उदयपुर: कक्षा 8वीं तक के लिए बदला समय
उदयपुर जिला प्रशासन ने 29 अप्रैल से 15 मई तक नया टाइम-टेबल लागू किया है।
-
नया समय: नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक ही खुलेंगे।
-
इन पर लागू: यह आदेश सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई (CBSE) से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से प्रभावी होगा।
-
बड़े छात्र: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों का समय पहले की तरह ही रहेगा। साथ ही, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को निर्धारित समय पर ही उपस्थित रहना होगा।
परीक्षाओं पर कोई असर नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन कक्षाओं की परीक्षाएं चल रही हैं या होने वाली हैं, उनके कार्यक्रम में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएंगी।
बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भी राहत
भीषण गर्मी को देखते हुए इन जिलों में भी विशेष आदेश जारी किए गए हैं:
-
बांसवाड़ा: जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इंद्रजीत यादव के आदेशानुसार, कक्षा 8वीं तक के स्कूल और मां-बाड़ी केंद्र सुबह से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। आंगनवाड़ी केंद्रों का समय सुबह 11 बजे तक तय किया गया है।
-
डूंगरपुर: कलेक्टर देशलदान ने 16 मई तक कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए सुबह 7:30 से 11:30 बजे का समय निर्धारित किया है।

खतरनाक तरीके से झूल रही लाइन बनी हादसे की वजह
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में AAP की एंट्री, भाजपा पीछे
बड़े मुकाबले में क्लास और कंसिस्टेंसी का शानदार उदाहरण
‘तुम्बाड’ की रहस्यमयी दुनिया फिर लौटेगी पर्दे पर