बीकानेर राजघराने में संपत्ति विवाद गहराया, बुआ के खिलाफ दर्ज कराई FIR
बीकानेर । राजवाड़ों के प्रदेश राजस्थान में आज भी कई राज परिवार मौजूद हैं। इनमें से कई राजनीति में भी सक्रिय हैं। इन राज परिवारों के विवाद भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में बीकानेर राज परिवार का संपत्ति विवाद थाने तक पहुंच गया। दरअसल राजपरिवार सदस्य और बीकानेर पूर्व की भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी ने अपने एजेंट के जरिए अपनी बुआ सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और नकली दस्तावेज बनाने समेत कई आरोप लगाए हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक विधायक सिद्धि कुमारी ने अपनी बुआ राज्यश्री कुमारी और उनके निजी सहायक राजेश पुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एफआईआर में तीन अन्य लोगों गौरव बिन्नाणी, पुखराज और कांग्रेस प्रवक्ता ऋतु चौधरी को भी नामजद कराया गया है। एफआईआर में लिखा है कि उनकी संपत्ति को हड़पने के लिए राज्यश्री कुमारी, राजेश पुरोहित, गौरव बिन्नाणी, पुखराज और ऋतु चौधरी ने मिलकर धोखाधड़ी करते हुए फर्जी, कूटरचित दस्तावेज तैयार किए हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468, 420, 500, 501 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच बीकानेर सदर थाने के एसआई महेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत