पुजारी का हत्यारा आरोपी गिरफ्तार
नागौर। पादूकलां इलाके के जाटावास गांव में मंदिर पुजारी छोटू पुरी की लाठी से मारपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी रामप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसपी नारायण टोगस ने बताया कि सोमवार को सैसडा तहसील रियांबड़ी निवासी अमरपुरी ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दी कि उसका बड़ा भाई छोटू पुरी गांव जाटावास में राघुर जी मंदिर का पुजारी है और वही रहता है।
बीती रात करीब 9 बजे आरोपी राम प्रसाद उर्फ गुलाब दास ने उन पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ौसी मंदिर में पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। पड़ोसी घायल अवस्था में पुजारी भाई को रियाबड़ी सामुदायिक अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। एसपी टोगस ने बताया कि मृतक पुजारी का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवा अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व सीओ रामेश्वर लाल सहारण के सुपरविजन एवं एसएचओ मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपी राम प्रसाद उर्फ गुलाब दास को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने