देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबडेकर की आज 133वीं जयंती है। हर साल 14 अप्रैल को उनका जन्मदिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरा देश आज बाबा साहेब को याद कर रहा है। इस खास मौके पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।संसद भवन परिसर में बाबा साहेब की जयंती पर कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान देश के तमाम बड़े नेता यहां मौजूद हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा पीएम मोदी ने भी भीमराव आंबडेकर को श्रद्धांजलि दी है।पीएम मोदी ने इस मौके पर एक ट्वीट भी किया है। मोदी ने ट्वीट में लिखा, "समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम!"समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम!