प्रहलाद जोशी ने जन पोषण केन्द्र का किया उद्घाटन
जयपुर । केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शाहपुरा के नाथावाला ग्राम पंचायत में जन पोषण केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत ने बताया कि जन पोषण केंद्र का उद्देश्य उचित मूल्य दुकानदार की आय में वृद्धि करना, जनता को पोषण के प्रति जागरुक करना और पोषक पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उपायुक्त आशीष कुमार ने बताया कि बाल्यावस्था से ही पोषण पर ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि पोषण पर किया गया खर्च बीमारियों से बचाता है। जिला रसद अधिकारी जयपुर ग्रामीण श्रीमती अनुराधा गोगिया ने बताया कि जयपुर जिले में 15 उचित मूल्य दुकान जन पोषण केंद्र के लिए चयनित की गई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना