6-7 को बारिश की संभावना
जयपुर। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि अगले कुछ दिन राजस्थान में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6-7 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना जताई है। हालांकि, भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में पुन: बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोटा, भरतपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी/अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश खंडार, सवाईमाधोपुर में 130 एमएम दर्ज की गई है। 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में फिर बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि के पहले सप्ताह में पूर्वी राजस्थान में बरसात सामान्य के आस-पास होने की संभावना है जबकि पश्चिमी राजस्थान में इस दौरान सामान्य से भी कम वर्षा होने की संभावना है।

CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में भारत का विजन, PM मोदी बोले- मिलकर बनाएं बेहतर भविष्य
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार