डोडा पोस्त तस्करी का खुलासा, 91.600 किलो माल जब्त, आरोपियों की गिरफ्तारी
सिरोही : सिरोही जिले के कालंद्री थाना पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी मामले में खरीददार और सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी टीकमराम ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को करीब 300 किलोमीटर तक पीछा करना पड़ा। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।
थानाधिकारी टीकमराम ने बताया कि भुका भगतसिंह, घासीडा जिला बालोतरा, सोनाराम पुत्र भानाराम जाट बसई जिला मंदसौर, बालोतरा निवासी ललिता पत्नी समरथ अहीरवाल को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, इस मामले में जब्त किए गए 91.600 किलोग्राम डोडा पोस्त की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम कालंद्री से रवाना हुई थी। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उनका पीछा करते हुए भवरानी, बिशनगढ़ और जालोर तक दबिश दी। सिरोही एसपी ने जालोर और बालोतरा एसपी से संपर्क कर नाकाबंदी करवाई। इस दौरान सिवाना और बालोतरा में फरार दोनों आरोपियों को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। अब तक इस मामले में कुल चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
ट्रैक्टर टायरों में छिपाकर कर रहे थे तस्करी
गौरतलब है कि 13 अगस्त 2025 को कालंद्री पुलिस ने शनिधाम मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी थी। इसके पीछे लगे बड़े टायरों में 91.600 किलोग्राम डोडा पोस्त छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। उस समय आरोपी हकरचंद और उसकी पत्नी सुगना को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की जांच पालड़ी एम. थानाधिकारी फगलूराम कर रहे हैं।

भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला