नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री योव गैलेंट को किया बर्खास्त
यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री योव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया। नेतन्याहू ने कहा कि उनके बीच विश्वास की कमी थी, जो जंग के समय में ठीक नहीं है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, विदेश मंत्री इजराइल काट्ज रक्षा मंत्री का पद संभालेंगे। वहीं, गिदियन सार अब इजराइल के विदेश मंत्री होंगे। नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से मंगलवार रात 8 बजे गैलेंट को एक लेटर सौंपा गया। इसमें नेतन्याहू ने लिखा था कि चि_ी मिलने के 48 घंटे बाद उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। मैं बतौर रक्षा मंत्री आपकी सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं।
नेतन्याहू ने एक वीडियो मैसेज के जरिए योव गैलेंट को पद से हटाने की जानकारी दी। नेतन्याहू ने कहा कि जंग की शुरुआत में हमारे बीच भरोसा था, हमने साथ मिलकर काफी काम किया, लेकिन पिछले कुछ महीनों से हमारे बीच यह विश्वास खत्म हो रहा था। हम जंग के कई पहलुओं पर एक-दूसरे से सहमत नहीं थे। गैलेंट ने कई बार ऐसे फैसले और बयान दिए हैं जिस पर कैबिनेट की रजामंदी नहीं थी।

उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल
सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी मोनालिसा-फरमान शादी की चुनौती, नाजिया इलाही व सनोज मिश्रा ने किया बड़ा कदम
मोगा: 1.58 लाख लोग जुटे शाह की रैली में, लंबा जाम बना पंजाब में तनाव
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ
राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार