ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित रसोई योजना का नाम बदला
जयपुर । पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त रवि जैन ने बताया कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित रसोई योजना का नाम अब अन्नपूर्णा रसोई योजना करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्णय की पालना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित रसोई योजना का नाम ऑनलाइन पोर्टल पर तथा प्रिंटिंग सामग्री, होर्डिंग एवं प्रचार सामग्री पर तद्नुसार परिवर्तित कर संचालित रसोइयों के ऊपर अन्नपूर्णा रसोई योजना का नाम लिखवाये जाने के साथ ही भविष्य में किये जाने वाले समस्त पत्र व्यवहार में इसी नाम का उपयोग किया जायेगा।उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा रसोई योजना में लाभार्थियों को परोसी जाने वाली थाली में मात्रात्मक वृद्धि 600 ग्राम किये जाने व मीनू में गुणात्मक सुधार करते हुए 300 ग्राम चपाती, 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, 100 ग्राम चावल या मिलेट्स खिचड़ी , अचार दिया जाना निर्धारित किया गया है।

7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
शिक्षक ट्रांसफर को लेकर हंगामा, विधानसभा में तेज बहस