राजस्थान में मानसून 15 अगस्त के बाद फिर होगा एक्टिव
राजस्थान: मानसून की शुरुआत में हुई भारी बारिश का दौर अब थमता नजर आ रहा है। अगस्त की शुरुआत से ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ चुकी हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन तक प्रदेश में बारिश की चेतावनी भी नहीं है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय होंगी। इसके प्रभाव से 15 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान व 16 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कुछ बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कोटा व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान में पहले दौर मानसून में सामान्य से करीब 90 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई। मानसून सीजन में राजस्थान में औसत वर्षा का स्तर 424.71 एमएम रहता है। अब तक 410.92 एमएम बारिश प्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश के बांधों की स्थिति की बात करें तो अब तक 271 छोटे तथा मध्यम बांध पूरी तरह भर चुके हैं। वहीं 23 बड़े बांधों में से 8 बांधों पर चादर चल चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा वर्षा बारां जिले में हुई है। यहां एक जून से अब तक 1541 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं सीजन में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा चित्तौड़गढ़ के बस्सी में हुई है। यहां एक ही दिन में 320 एमएम बारिश हुई थी।

लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर के घाटीगांव में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, सैंपल जांच में खुलासा