मंत्री लखनलाल देवांगन ने 10 परिवारों को दिए सहायता राशि का चेक
रायपुर : कोरबा विधानसभा अंतर्गत दर्री के कलमीडुग्गु, प्रगतिनगर के 10 लोगों की फरवरी माह में कुम्भ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में दुःखद निधन हो गया था। सभी शोक संतृप्त परिवार को वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। मंत्री देवांगन ने आज कोहड़िया, कोरबा निवास कार्यालय में सभी 10 परिवार को 1-1 लाख की सहायता राशि का चेक वितरण किया। उन्होंने इसके लिए सवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद राधा महंत जी, पार्षद मुकुंद सिंह कँवर जी भी उपस्थित रहे।

स्कूल परीक्षा परिणाम अपडेट: 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम आज जारी
सोनिया गांधी की स्वास्थ्य चिंता: सर गंगा राम अस्पताल में इलाज, डॉक्टरों ने दी जानकारी
इंदौर से देवास तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, सरकार ने अफवाहों को किया खारिज