किसानों की सम्मान निधि में करोड़ों का घोटाला
सीकर । राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के नाम पर भेजी गई राशि पश्चिम बंगाल और बिहार के बैंक खातों में ट्रांसफर हो गई।पाली जिले के 12555 किसानों को सम्मान निधि की राशि भेजी गई थी। यह राशि उनके खातों तक पहुंची ही नहीं,क्योंकि ना तो किसान थे, नाही उनके बैंक खाते थे।
हाल ही में भौतिक सत्यापन के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई है। पाली जिले के रानी, मारवाड़, जंक्शन तथा देसूरी तहसील से जुड़े हैं। जयपुर जिले में भी इसी तरीके की गड़बड़ी के हजारों मामले सामने आए हैं। किसान सम्मान निधि में हर जिले में किसानों के फर्जी नाम हैं। जिनकी राशि फर्जी बैंक खातों में भेजी जा रही है। भौतिक सत्यापन में जो जानकारी मिली है।उसके अनुसार जिन खातों में राशि ट्रांसफर हुई है।वह पश्चिम बंगाल और बिहार के हैं।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव