नांगलोई में जैमोटो डिलिवरी बॉय की गला रेतकर हुई हत्या
नई दिल्ली । राजधानी के बाहरी जिला के थाना नांगलोई इलाके के राव विहार गली नंबर- 7 में रहने वाले अमरजीत (30 वर्ष) की घर में गला रेत कर हत्या का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह बिहार का रहने वाला था। उसका परिवार बिहार में ही रहता है। कल उसकी बिहार जाने की टिकट थी। घर में से शव की बदबू फैली, जिससे हत्या का पता चला है। गर्दन कटी हुई बताई जा रही है। मृतक अमरजीत का भाई गली नंबर 4 नांगलोई में रहते है। जिनसे संपर्क नही हो पा रहा था। अमरजीत प्राइवेट काम करता था। बदबू से अंदाजा लग रहा है की हत्या कई दिन पहले हो चुकी है। डीसीपी जिमी चिराम का कहना है कि मृतक जोमेटो में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। आठ महीने पहले उसकी शादी हुई थी, उसकी पत्नी बिहार में गांव में रहती है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। बता दें कि बॉडी को संजय गांधी हॉस्पिटल के पोस्ट मार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस को पता चला की मृतक अमरजीत इस घर में 10 साल से रह रहा था। जिस घर में उसकी हत्या हुई है वह, उसके चाचा लक्ष्मण का है। पुलिस को आज सुबह 8:22 पर कॉल मिली थी। कॉल मृतक अमरजीत के चाचा ने ही की थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने