भारत-इस्राइल द्विपक्षीय निवेश संधि पर सहमति, कारोबारी माहौल होगा बेहतर
भारत और इस्राइल ने द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच निवेश को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्रालय ने सोमवार यह जानकारी दी।
वित्त मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, "भारत सरकार और इज़राइल सरकार ने आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय निवेश समझौते # बीआईटी पर हस्ताक्षर किए।"
इस समझौते पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके इजरायली समकक्ष बेजालेल स्मोट्रिच ने हस्ताक्षर किए।
अप्रैल 2000 से जून 2025 के दौरान, भारत को इज़राइल से 337.77 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ है। इस समझौते पर हस्ताक्षर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देश एक मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत कर रहे हैं।

60 युवाओं से जासूसी करवा रहा पाक आतंकी, ATS ने राज्यभर में छापेमारी की
17 जिलों में बड़े परिवर्तन की तैयारी, केंद्र से जल्द बड़ी राहत
ईश्वर तक पहुंचने के लिए मंदिर जरूरी नहीं, सच्चे मन की प्रार्थना ही काफी
चीन बोला- ताइवान पर सीमा लांघी तो होगा बड़ा संघर्ष
पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दमोह पहुंचे मंत्री, बोले- देशहित में बदलनी होगी आदत