बांधों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई सबसे ज्यादा पानी की आवक
जयपुर । राजस्थान के बांधों में इस मानसून की बारिश में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा पानी की आवक हुई है. बांधों में बीते 24 घंटे के दौरान 376.72 एमक्यूएम पानी आया है बांधों में कुल भराव क्षमता का 46.78 प्रतिशत पानी आया है एक दिन की बारिश में कोटा के 81 बांधों के जलस्तर में 5 प्रतिशत आया पानी आया है।
कोटा संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 71.04 प्रतिशत पानी आया है वहीं जयपुर संभाग के बांधों में कुल भराव क्षमता का 34.84 प्रतिशत पानी आया है वहीं पिछले 24 घंटे की बारिश के दौरान 30 बांध लबालब हो गए हैं. पूर्ण भरे हुए बांधों की संख्या 34 से सीधे 64 पहुंच गई है. उधर, सूखे पड़े 22 बांधों में शुरू पानी की आवक हो गई है.कोटा बैराज में कुल भराव क्षमता का 98.41 प्रतिशत पानी आ गया है. जवाहर सागर बांध में कुल भराव क्षमता का 95.77 प्रतिशत पानी आ गया है। राणा प्रताप सागर में कुल भराव क्षमता का 79.18 प्रतिशत पानी आ गया है माही बजाज सागर में कुल भराव क्षमता का 48.79 प्रतिशत पानी आ गया है अगर बात करें बारां जिले की तो वहां 17 बांध व तालाबों में प्रमुख गोपालपुरा, उम्मेद सागर, इकलेरा, महोदरी तथा अहमदी बांध लबालब हो गए हैं. भंवरगढ़ के पास बिलासी बांध भी पूरा भर गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना