आरजीएचएस पर सरकार का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी
RGHS Big Update : राजस्थान सरकार ने अब राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) को वित्त विभाग से हटाकर स्वास्थ्य विभाग के अधीन कर दिया। इससे अब इस योजना में कार्रवाई का अधिकार भी स्वास्थ्य विभाग के पास चला गया।
आदेश जारी
आरजीएचएस को लेकर वित्त विभाग ने गुरुवार को आरजीएचएस को लेकर आदेश जारी किया। इसमें कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना व आरजीएचएस समान हैं, ऐसे में आरजीएचएस को भी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा एजेंसी के अधीन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग को मिले अधिकार
अब इस मामले में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि निदेशक के सभी अधिकार राजस्थान स्वास्थ्य बीमा एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिए जा रहे हैं। इससे अब अस्पतालों को आरजीएचएस में जोड़ने और उन्हें हटाने तथा कार्रवाई के संबंध में नोटिस जारी करने से संबंधित अधिकार भी अब स्वास्थ्य विभाग के पास चले जाएंगे।

बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा