पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा
जयपुर । राजधानी जयपुर के जलेब चौक और उसके आसपास के इलाकों से स्ट्रीट वेंडर्स को हटाए जाने के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. इस बहाने उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को भी आड़े हाथों लिया है। उनका आरोप है कि जयपुर में जलेब चौक और आसपास के इलाकों से स्ट्रीट वेंडर्स को जबरन हटाया जा रहा है. उनके पास वैध दस्तावेज होने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि इस विषय पर प्रमुखता से संज्ञान लेकर इन गरीब लोगों के साथ हो रही अन्यायपूर्वक कार्रवाई को रोका जाए और पथ विक्रेता अधिनियम के अनुरूप इन्हें वैध तरीके से स्थापित किया जाए।
गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि 2014 में यूपीए सरकार के दौरान रेहड़ी-पटरी वालों को वेंडिंग जोन एवं एक पक्की जगह देने के उद्देश्य से पथ विक्रेता अधिनियम बनाया गया था, लेकिन केन्द्र में एनडीए सरकार आने के बाद इस अधिनियम को सही तरीके से लागू नहीं किया गया. उन्होंने इस मामले को लेकर केंद्र की सरकार पर भी निशाना साधा है।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव