कांगपोकपी में गोलीबारी, 1 की मौत
इम्फाल । मणिपुर के कांगपोकपी के कॉर्तुक गांव में सुबह दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 1 की मौत और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक गुट के 12 लोगों ने पहाड़ी इलाके से एक साथ गांव पर ओपन फायरिंग की। उन्होंने मोर्टार भी दागे। जवाब में गांववालों ने भी फायरिंग की। पुलिस ने घटना में मारे जाने वाले शख्स और घायल हुए लोगों की जानकारी शेयर नहीं की है। पुलिस अधिकारी ने कहा- कॉर्तुक गांव में गोलीबारी के बाद आसपास के गांव में भी फायरिंग हुई। घरों में गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया गया है।

नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..