राजस्व लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति करें सुनिश्चित-गुहा
जयपुर । परिवहन एवं सडक़ सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने कहा कि विभागीय अधिकारी आवंटित राजस्व लक्ष्यों की शत— प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को आवंटित कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने साथ कार्यालय परिसर में साफ-सफाई रखे जाने हेतु आदेशित किया। श्रीमती श्रेया गुहा परिवहन भवन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होनें केपीआई के अन्तर्गत निर्धारित कार्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण करने, एमओआरटी द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में त्वरित कार्यवाही करने, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा प्रदत्त आदेशों की पालना एवं राज्य में चल रही रेलवे परियोजनाओं के निष्पादन हेतु समन्वय करते हुए आवश्यक समाधान करने निर्देश दिये।

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल