कांग्रेस का केंद्र पर हमला, चार्जशीट को बताया राजनीतिक साजिश
अजमेर के गांधी भवन पर कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला जलाया
अजमेर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। इसके विरोध में अजमेर के गांधी भवन पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला जलाया और रास्ता जाम कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
गुरुवार को अजमेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसी गांधी भवन पर जमा हुए और पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन पुतला भी फूंका। आक्रोशित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए रास्ता भी जाम कर दिया। जैन ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में बीजेपी राहुल गांधी और सोनिया गांधी को दोषी करार करने में जुटी है। देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसका कांग्रेस विरोध कर रही है।
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि देश के अंदर लोकतंत्र को तोड़ने के लिए तमाम मर्यादाएं बंद कर दी गई हैं। संविधान और सिद्धांतों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। जिस केस में 1 रुपए का लेनदेन नहीं हुआ जिस पर ईडी की ओर से चार्जशीट पेश की गई है। इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है। राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करवाई जा रही है। पीएम मोदी ने 2014 के बाद से 122 लोगों के ऊपर कारवाई करवाई है। जिसमें 99 फीसदी कांग्रेस के लोग हैं। वहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के समर्थन में सभी कांग्रेसी आज सड़कों पर उतरे हैं।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट