इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी हालत, कुछ ही देर में हुई मौत
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम अचरौनी में एक झोलाछाप ने गर्भवती महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया. इंजेक्शन के बाद महिला की क्लीनिक पर ही मौत हो गई. महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना रेफर किया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इंजेक्शन के बाद बेहोश हुई महिला
जानकारी के अनुसार, अचारौनी की रहने वाली 21 वर्षीय गुनगुन पत्नी तेज सिंह चार महीने की गर्भवती थी. महिला की दो दिन पहले बुखार आया था, जिसके चलते परिजनों ने उसे इलाज के लिए अचरौनी में स्थित एक झोलाछाप अपूर्व मजूमदार के पास दिखा दिया. झोलाछाप ने महिला को एक हाथ में और एक कमर में इंजेक्शन लगा दिया. इंजेक्शन के लगाने के साथ ही महिला के शरीर में काफी जलन होने लगी. इसके बाद क्लीनिक पर ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईग्वालियर।
बयानों के आधार होगी एफआईआर
मामले में महिला को उसके परिजनों ने इलाज के लिए खनियाधाना सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टारों ने महिला का चेकआप किया और उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृत महिला का पोस्टमार्टम करवाया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दीग्वालियर।
इस पूरे मामले में खनियाधाना थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम करने के बाद जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे. इन सभी बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

2029 का सपना टूटा: आरक्षण बिल गिरने पर बोले मोदी- महिलाओं की 'नई उड़ान' में विपक्ष बना बाधा
खड़गपुर-कमरहाटी में डॉ. मोहन यादव का घर-घर संपर्क, भाजपा के लिए मांगे वोट
संसद में आरक्षण बिल गिरने के बाद राहुल गांधी का प्रहार- 'महिलाओं के पीछे छिपकर खेल रही थी भाजपा'।
प्रदूषण और अवैध कारोबार पर प्रहार: रिफाइनरी पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो लोगों पर केस दर्ज।
सीजफायर के बाद भी नहीं थमा तनाव, फिर बंद हुआ रास्ता