घर से भागा 10वीं का छात्र
जयपुर । यहां मां की डांट व पिटाई से नाराज एक बच्चा घर छोड़कर भाग गया। इसका कारण था कि मां ने उसे लैपटॉप पर गेम खेलने से टोका था। पहले मां ने पढ़ाई नहीं करने पर डांट भी लगाई थी। यह घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की है। नाबालिग 10वीं क्लास का स्टूडेंट है। जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने केस दर्ज करवाया।
ऐसा ही एक मामला शहर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में भी सामने आया है। यहां 3 नाबालिग दोस्त घर छोड़कर चले गए। तीनों ने जयपुर से बाहर घूमने की जिद की थी। घरवालों ने उन्हें मना कर दिया था। हेड कॉन्स्टेबल रमेश चंद ने कहा कि ब्रह्मपुरी निवासी एक शख्स ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में घरवालों ने बताया कि उनका 14 साल का बच्चा लैपटॉप पर गेम खेलता था। इसे लेकर उसे डांट पड़ती थी। इससे पहले भी उसे कई बार टोक चुके थे। सुबह भी वह लैपटॉप पर गेम खेलने लगा। इस पर मां ने उसे पढ़ाई करने के लिए डांट लगाई। जब वह नहीं माना तो मां ने समझाने के लिए थप्पड़ मार दिये। इससे वह नाराज हो गया। घरवालों ने कहा कि सुबह तक वह घर में ही था। फिर वह चुपचाप बिना किसी को बताए घर से चला गया। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो घरवालों ने आसपास उसकी तलाश की। आखिर शाम को वे थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव