जयपुर।लोकसभा चुनावों के बाद अब मुख्यमंत्री भजनलाल एक के बाद एक नई घोषणाएं करते जा रहे हैं। बुधवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुबह 7:30 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पहले उन्होंने सेरेमोनियल परेड की सलामी ली और फिर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को पुलिस पदक प्रदान किए।मुख्यमंत्री शर्मा ने पुलिस महकमे के लिए तीन बड़ी घोषणाएं भी कीं। इसमें पहली घोषणा में पुलिस निधि कल्याण कोष सहित अन्य कोषों में बढ़ोतरी की। दूसरी घोषणा में सीएम ने वेलफेयर फंड के लिए 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। तीसरी घोषणा में उत्सव कोष 2023-24 फंड 1 करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये किया गया।