महारानी एलिजाबेथ की बरसी पर चार्ल्स-कैमिला ने की प्रार्थना
लंदन। महाराजा चार्ल्स तृतीय ने महारानी एलिजाबेथ की दूसरी बरसी पर स्कॉटलैंड के रॉयल बाल्मोरल एस्टेट के पास गिरजाघर में प्रार्थना की। चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला गर्मियों की छुट्टियां स्कॉटिश हाइलैंड्स में बिता रहे हैं, जहां दिवंगत महारानी का 8 सितंबर, 2022 को निधन हो गया था। चार्ल्स और कैमिला को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की दूसरी बरसी पर क्रैथी किर्क के छोटे से ग्रेनाइट गिरजाघर में रविवार सुबह की प्रार्थना करते देखा गया। चार्ल्स अपनी मां की मृत्यु के बाद दो साल पहले राजगद्दी पर बैठे थे।

प्रेमी की बेवफाई से टूटी मेडिकल छात्रा, मौत से पहले लिखा दर्दभरा खत
मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित, अरुण यादव बोले– जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
‘इनकमिंग बंद करना गलत’, राज्यसभा में Raghav Chadha ने उठाया बड़ा मुद्दा
RBSE परीक्षा के बाद मूल्यांकन शुरू, 20 मार्च तक आ सकता है रिजल्ट
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस, पूरे प्रदेश में होंगे सांस्कृतिक आयोजन