अज्ञात कारणो से फंदे पर झूला कारोबारी
भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके में एक कारोबारी ने अज्ञात कारणो के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक संत कंवरलाल कॉलोनी गौतम नगर में रहने वाले अनुराग ललवानी पिता ज्ञानचंद ललवानी (39) निजी कारोबारी थे। बीती उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। काफी देर बाद नजर पड़ने पर परिवार वालो ने उन्हें फंदे से उतारकर इलाज के लिये भोपाल मेमोरियल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। जॉच टीम के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नही मिला है, वही शोकाकुल होने के कारण फिलहाल मृतक के परिजनो के बयान भी दर्ज नहीं होने से फिलहाल आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका हैं।

असलम कुरैशी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत याचिका ठुकराई
सोनम वांगचुक को बड़ी राहत, जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा
महामना एक्सप्रेस के डिब्बे से धुआं निकलने पर मचा हड़कंप, ट्रेन आधे घंटे रुकी
कर्नाटक में BJP की रणनीतिक बैठक, उपचुनाव उम्मीदवारों पर विचार
मेडिकल छात्र की मौत से हड़कंप, राजकोट में ट्रेन के आगे कूदने का मामला