बीएसएफ ने पकड़े दो घुसपैठिए
अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल ने 24 घंटों के अंदर दो अलग-अलग घटनाओं में पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो घुसपैठियों को पकड़ा है। इनमें से एक अफगानिस्तान का रहने वाला है। जबकि, दूसरा पाकिस्तान से भारतीय सीमा में पहुंचा नाबालिग है, जो पेपरों में फेल होने के डर से भारतीय सीमा में आ गया। फिलहाल, दोनों को पकड़ जांच शुरू कर दी गई है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने बयान में बताया कि तरनतारन जिले के एक गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने एक युवक को पकड़ा। पकडऩे के बाद उससे पूछताछ शुरू की गई। आरोपी की पहचान अबू बकर के रूप में हुई और कहा कि वह 16 साल का है। पाकिस्तान के पंजाब के कसूर का निवासी है।

2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार