जेठ ने बहू को बनाया हवस का शिकार
भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में जेठ द्वारा अपनी ही बहू से ज्यादती किये जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह की बताई गई है। बहू की शिकायत पर पुलिस ने जेठ के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बैरसिया तहसील के चंदनखेड़ी में रहने वाली 32 वर्षीय विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका परिवार खेती किसानी करता है, और खेत पर ही उनका मकान बना हुआ है। उसका 4 साल का बेटा है। इन दिनो महिला की सास की तबियत खराब होने के कारण उसका भोपाल में इलाज चल रहा है। महिला का पति अपनी मां के साथ तीन-चार दिनों से भोपाल में ही है। महिला की तबियत भी खराब थी तो वह दवा खाकर सो गई थी। 2 अप्रैल की रात महिला का जेठ विनोद सिंह राजपूत बैरसिया से खेत पर पहुंचा और घर के बाहर सो गया। अगली सुबह करीब 7 बजे वह घर के भीतर गया जहॉ उसने छोटे भाई की पत्नी को अकेला सोता देखा और अकेलेपन का फायदा उठाकर घर में घुस आया और बहू को जान से मारने की धमकी देकर उससे साथ दुष्कर्म कर डाला। दुष्कर्म के बाद आरोपी जेठ वहां से भागकर भोपाल आ गया। विवाहिता ने जेठ की सारी करतूत अपने पति को बताई और थाने जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी जेठ विनोद सिंह राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में मामला कायम कर उसे हिरासत में ले लिया है।

बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान
होर्मुज में तनाव, लेकिन भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति सुरक्षित