पानी से भरी खदान में डूबने से भाई-बहन की मौत
कोटा। राजस्थान के कोटा जिले के एक गांव में पानी से भरी खदान में डूबने से दो चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के मुताबिक डाबी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजपुरा गांव में सुबह करीब 11.30 बजे हुई। डाबी पुलिस थाना प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि दो नाबालिग रोहित (14) और उसकी चचेरी बहन द्रौपदी (16) अपने घर के सामने पानी से भरी खदान की ओर से जा रहे थे तभी अचानक रोहित गलती से खदान में गिर गया और डूबने लगा। रोहित को डूबता देख उसकी चचेरी बहन द्रौपदी ने भाई को बचाने खदान में छलांग लगा दी, लेकिन वे दोनों ही डूब गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को खदान से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज के योगदान को याद कर भावुक हुईं रेखा गुप्ता, कहा – उनका स्थान मेरे जीवन में हमेशा खास रहेगा
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम