राजस्थान में लोकसभा चुनाव में भाजपा का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं रहा है। राजस्थान में भाजपा को 25 में से केवल 14 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। 11 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभ चुनाव के बाद अब राजस्थान बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है, जिसकी लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं।

राजस्थान में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण होने के चलते बदलाव हो सकता है। लोकसभा चुनाव जीत चुके सीपी जोशी से प्रदेशाध्यक्ष का पद वापस लिया जा सकता है। सीपी जोशी को लोकसभा के चुनाव जीतने के दिल्ली में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त होने की संभावना है।
वहीं संगठन मंत्री का पद भी खाली है। जल्द ही इन दोनों पदों पर नियुक्ति हो सकती है। पिछले छह सालों से सक्रिय संगठन मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे चंद्रशेखर को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है।