कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की हॉस्पिअल में मौत
भोपाल। गोविंदपुरा थाना इलाके में रविवार रात अज्ञात कार चालक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिये एंबुलेंस की मदद से एम्स पहुंचाया गया था, जहॉ कुछ देर चले इलाज के बाद ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मूल रुप से नया बस स्टैंड, उदयपुरा, रायसेन का रहने वाला 23 वर्षीय इमरत पिता गुड्डू हाल ही में बरखेड़ा पठानी में रहते हुए प्राइवेट काम कर रहा था। रविवार रात वह बाइक से बरखेड़ा से लहारपुर की तरफ आ रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से इमरत चलती बाइक सहित सड़क पर गिरकर घिसट गया जिससे उसे गंभीर चोट आई थी। वहॉ से गुजर रहे अन्य वाहन चालको ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी थी। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने इमरत को इलाज के लिये एम्स में भर्ती कराया था। वहां कुछ देर चले इलाज के बाद ही डॉक्टरो ने इमरत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान जुटाने के प्रयास शुरू कर दिये है।

श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईरान ने खोला मार्ग, भारत और रूस के जहाज समेत 5 देशों को मिली होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी