अशोक गहलोत ने अब पीएम मोदी को लेकर बोल दी ये बड़ी बात
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी बात कही है। अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद उनकी जीत का दावा करते हुए पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है।
खबरों के अनुसार, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि नामांकन दाखिल हो गया है, हम भारी बहुमत से जीतेंगे। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता गहलोत ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कहते हैं इसकी परवाह नहीं करते है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लडऩे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने हार के डर से अपनी सीट बदली है। उन्होंने राहुल गांधी के वायनाड से हार का दावा भी किया था।
अशोक गहलोत ने इससे पहले रायबरेली से लोकसभा चुनाव लडऩे को लेकर राहुल गांधी को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई भी दी है।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी