किसानों के लिए अलर्ट, फसलों को हो सकता है नुकसान
जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 18 मार्च से प्रदेश में एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से 20 मार्च तक कई जिलों में बादल छाने, हल्की बारिश, तेज हवा और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। 18 मार्च के लिए 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी में कमी आई है। सोमवार को कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट आई और कई जगह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। सोमवार को राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर में बादल रहने से धूप कमजोर रही और हल्की हवा भी चली। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हनुमानगढ़ में 24.2 डिग्री रहा। इसके अलावा चूरू और बीकानेर में 32.8 डिग्री, जैसलमेर व उदयपुर में 34.8 डिग्री, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री, जालोर में 35.5 डिग्री, सिरोही में 33.4 डिग्री, जोधपुर में 36 डिग्री, फलोदी में 37.6 डिग्री और कोटा में 36.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में तापमान सामान्य से नीचे रहा, जबकि चूरू, बीकानेर और उदयपुर में यह सामान्य के आसपास दर्ज हुआ।न्यूनतम तापमान की बात करें तो फतेहपुर में सबसे कम 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। नागौर में 13.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 14 डिग्री, अलवर में 15.2 डिग्री, बारां में 15.3 डिग्री, सीकर में 15.5 डिग्री और चूरू में 15.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा भीलवाड़ा में 16 डिग्री, वनस्थली (टोंक) व झुंझुनूं में 16.6 डिग्री, पिलानी में 16.4 डिग्री, दौसा में 16.7 डिग्री, करौली में 16.5 डिग्री, हनुमानगढ़ में 16.3 डिग्री, जोधपुर में 16.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 17.4 डिग्री, उदयपुर में 17.8 डिग्री और जैसलमेर में 18.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
जयपुर में 18 मार्च से बदलेगा मौसम, बादल-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 17 मार्च को जयपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 18 मार्च से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 20 मार्च तक जयपुर सहित आसपास के इलाकों में बादल छाने, हल्की बारिश, तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जताई गई है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर जयपुर के मौसम पर भी दिखाई दिया है। सोमवार सुबह जयपुर में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा।

इंदौर: अवैध ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए 10 दिन की मोहलत, 5 हजार वाहन जांच में फंसे
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
9 साल की बच्ची मीजल्स से हुई मृत, स्वास्थ्य विभाग ने पांच दिन बाद किया खुलासा