अवैध रीफिलिंग केंद्रों पर कार्रवाई, कई गैस सिलेंडर जब्त
श्रीगंगानगर। राजस्थान में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरूपयोग से हो रहे हैदसों तथा वाहनों में अवैध रीफिलिंग से जान-माल व राजस्व हानि रोकने के लिए कार्यवाही हो रही है। इसके तहत जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में रसद विभाग ने अवैध गैस रीफिलिंग करने वाले केंद्रों पर कार्रवाई करते हुए कई गैस सिलेंडर व अन्य उपकरण बरामद किए। रसद अधिकारी कविता सिहाग ने कहा कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने बुडानिया मार्केट, नरसिंगपुरा पदमपुर में जगदीशनाथ से सिलेंडर व 2 मोटर, 2 पाइप ज़ब्त किये। इसी क्षेत्र में 16 सिलेंडर, 3 रीफिलिंग मोटर, एक वजन काँटा व 3 पाइप और अनिल डुगरसिंगपुरा से 4 सिलेंडर, एक मोटर, 2 पाइप जब्त किये। इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी व अन्य लोग उपस्थि रहे।

'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता