जयपुर । जयपुर से 70 किलोमीटर दूर शाहपुरा कस्बे में शुक्रवार 10 मई की देर रात को एक सिरफिरे युवक एक के बाद एक कई लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिल्म सालार की तर्ज पर युवक ने जिसे देखा उसी पर हमला कर दिया। यह घटना सरकारी अस्पताल के बाहर की है। रात करीब साढ़े 10 बजे जो भी नजर आया उसी पर सिरफिरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक चाकूबाजी होने पर लोगों में दहशत फैल गई और लोग इधर उधर भागने लगे। काफी देर बाद लोगों ने हिम्मत करके सिरफिरे युवक को काबू में किया और जमकर पिटाई कर डाली। सरकारी अस्पताल के सामने रात को कई लोगों का आना जाना लगा रहता है। कोई अस्पताल में भर्ती मरीज ने मिलने आते हैं तो कोई भर्ती मरीजों के परिजन अस्पताल के बाहर रात बिताते हैं। सिरफिरे युवक ने अस्पताल के बाहर कायराना हरकत को अंजाम दिया। जो भी सामने आया उसी पर चाकू से हमला करने लगा। हमले में एक घायल एक युवक की मौत हो गई जबकि 5 अलग अलग लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले शाहपुरा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया।


सिरफिरे युवक का नाम मनोज सैनी है। वह शाहपुरा का रहने वाला है। शुक्रवार देर रात जब उसने अचानक हमला शुरू कर दिया तो लोग समझ नहीं पाए। बाद में कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और सिरफिरे युवक को काबू में कर लिया। उसके बाद लोगों की भीड़ ने सिरफिरे युवक मनोज सैनी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सिरफिरे युवक मनोज को भीड़ से छुड़ाने लगी तो लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ से मनोज को छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया।