सीरिया में टॉप कमांडरों समेत 7 की मौत
दमिश्क। इजराइल-हमास जंग के बीच सीरिया की राजधानी दमिश्क में एयरस्ट्राइक हुई। यह हमला ईरान की एम्बेसी के कॉम्प्लेक्स में हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। ईरान ने दावा किया है कि इजराइल ने अपने एफ-35 लड़ाकू विमानों से हमले को अंजाम दिया। हमले में ईरान की कुद्स फोर्स के 2 टॉप कमांडर और 5 अन्य अधिकारी की मौत हुई है। इसमें सीरिया में ईरान के सबसे सीनियर अधिकारी मोहम्मद रेजा जाहेदी और उनके डिप्टी कमांडर मोहम्मद हज रहीमी शामिल हैं। एयरस्ट्राइक में सीरिया में मौजूद ईरान के एम्बेसडर होसैन अकबरी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे पास इन हमलों का जवाब देने का पूरा अधिकार है। यह कब और कैसे होगा, इसे हम खुद तय करेंगे।

Madhya Pradesh में पुलिस प्रशिक्षण में आध्यात्मिक पाठ, गीतापाठ के बाद दक्षिणामूर्ति स्तोत्र
फैंस का इंतजार खत्म! इस दिन सामने आएगा IPL 2026 का शेड्यूल
बजट के बाद नया प्रस्ताव, ₹2.81 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च की मांग
Banswara मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को मिली बम की धमकी