बारिश के दौरान एक दिन में 27 की मौत
जयपुर । राजस्थान में पिछले कई दिनों से प्रदेश के अलग अलग जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते कई हादसे हो चुके हैं। पूर्वी राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात हैं। विभिन्न हादसों में अब तक 27 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। रविवार को एक दिन में प्रदेश के अलग अलग इलाकों में 20 लोगों की मौत हो गई। भरतपुर में 7 युवक नदी में डूब गए। जयपुर के कानोता बांध में 5 युवकों की डूबने से मौत हो गई। करौली में 3 झुंझुनूं में 3, दौसा में एक और जोधपुर में युवक मौत की शिकार हो गया।
प्रदेश में हो रही भारी बारिश को लेकर सीएम भजनलाल ने आपात बैठक बुलाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24 घंटे अलर्ट रहें। जिन इलाकों में बारिश से हालात बिगड़े हैं वहां तत्काल राहत पहुंचाएं। रविवार को तेज बारिश के दौरान लोग सुहाने मौसम का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकले, लेकिन लापरवाही के चलते कई लोग अपनी जान गंवा बैठे। भरतपुर जिले के बयाना में श्रीनगर गांव के पास बाणगंगा नदी क्षेत्र में घूमने गए 7 युवक हादसे का शिकार हो गए। 7 युवक नदी में नहाने के लिए उतरे थे। तेज बहाव के कारण सातों युवक नदी में बह गए। इस हादसे में सभी युवकों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने सभी मृतकों के शव निकालकर परिजनों को सुपुर्द किए। लोगों का कहना है कि मृतकों में तीन युवक चचेरे भाई थे। ये युवक नदी क्षेत्र में नहाते हुए अपने मोबाइल से रील बना रहे थे, लेकिन अचानक आए पानी के बहाव में संभलने क वक्त नहीं मिला और बह गए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना