शराब, नकदी जैसी सामग्री की जब्ती में लाएं तेजी
जयपुर । लोकसभा आम चुनाव- 2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपादित कराने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय प्रेक्षक भारतीय रेलवे अकाउंट सर्विसेज के वरिष्ठ अधिकारी रवि रंजन कुमार उदयपुर पहुंचे। उन्होंने नोडल विभागों की बैठक ली। साथ ही चुनावी व्यय पर निगरानी को लेकर गठित प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए व्यय प्रेक्षक रवि रंजन कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का सर्वाधिक महत्व है।
भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि चुनावी में किसी प्रकार के धन बल से मतदाताओं को प्रभावित नहीं किया जाए। इसके लिए आयोग ने विभिन्न स्तर पर निगरानी तंत्र स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यय निगरानी प्रकोष्ठ तथा सभी नोडल विभागों का सामूहिक उत्तरदायित्व है कि आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए निर्वाचन को दूषित करने वाली गतिविधियों पर नकेल कसी जाए। प्रारंभ में निर्वाचन व्यय निगरानी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी व एसीईओ स्मार्टसिटी कृष्णपाल सिंह चौहान ने स्वागत करते हुए प्रकोष्ठ की ओर से अब तक की गई गतिविधियों की जानकारी दी।बैठक में व्यय प्रेक्षक ने पुलिस, आबकारी विभाग, सीआईएसएफ, केंद्रीय कस्टम, एयरपोर्ट ऑथोरिटी, नारकोटिक्स विभाग, बैंक, वाणिज्यिक कर विभाग सहित अन्य नोडल विभागों की ओर से व्यय निगरानी को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?